गया, अप्रैल 6 -- बेलागंज स्थित अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित पूर्ववर्ती छात्र समागम केवल एक औपचारिक मिलन समारोह नहीं रहा, बल्कि यह विद्यालय की गिरती शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन पर गंभीर चिंतन का मंच बन गया। बड़ी संख्या में जुटे पूर्व छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने विद्यालय के स्वर्णिम अतीत को याद करते हुए वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की और सुधार के लिए सामूहिक पहल की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक स्व गुलाब चंद अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दीप जलाकर समारोह का औपचारिक उद्घाटन हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामप्रवेश सिंह ने की। उन्होंने संबोधन में कहा कि एक समय यह विद्यालय अनुशासन, गुणवत्तापूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.