रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। क्रिसमस को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। रविवार को मसीही समुदाय ने आगमनकाल के अंतिम रविवार की विशेष आराधना गिरजाघरों में की। छुट्टी का दिन होने के कारण राजधानी रांची के बाजारों में रौनक देखी गई। क्रिसमस की खरीदारी के लिए भारी संख्या में लोग घरों से निकले, जिसके कारण मेन रोड, अपर बाजार, डोरंडा और चुटिया जैसे व्यापारिक क्षेत्रों में काफी भीड़ रही। लोगों ने नए परिधानों, गर्म कपड़ों, सजावटी सामानों और केक-पकवानों की खरीदारी की। चर्च रोड और डॉ. कामिल बुल्के पथ पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। रोशनी से जगमगाया शहर झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से डॉ. कामिल बुल्के पथ, स्व. एन.ई. होरो पथ (क्लब रोड), मेन रोड, जीईएल चर्च कंपाउंड और बहुबाजार-चर्च रोड इलाके में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। इस सजावट से पूरे क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.