बरेली, अप्रैल 3 -- बरेली, वरिष्ठ संवादददाता। ईस्टर पर्व से पहले होने वाले 40 दिवसीय उपवास का समापन शुक्रवार को गुड फ्राइडे से हुआ। इसे मसीही समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया। गुड फ्राइडे पर जिले के सभी चर्च में आराधना कर प्रभु यीशु का संदेश सुना गया। क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में दोपहर 12 बजे विशेष आराधना हुई। मुख्य पादरी रेव्ह. सुनील.के. मसीह ने आराधना सभा का प्रारंभ प्रार्थना के साथ किया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने क्रूस पर यीशु ख्रीष्ट के सात वचनों पर प्रकाश डाला। डॉ. डोनाल्ड.बी लाल ने पहला वचन पर प्रकाश डाला। दूसरे वचन पर पीयूष प्रसाद, तीसरे पर वीरा सिंह, चौथे वचन पर डीवी प्रसाद, पांचवें पर रेव्ह. केबी एडमंड, छठवें पर विनय जोसफ, सातवें वचन पर रेव्ह. प्रमोद नन्दा ने प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को बताया कि गुड फ्राइडे एक ऐतिहासिक दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.