गिरकर मजदूर घायल
गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी बाजुदुद्दीन अंसारी का पुत्र महताब अंसारी बुधवार को मजदूरी करने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि महताब अपने गांव के कुछ दूरी पर रंग रोगन का काम करने के लिए गया हुआ था। वहीं काम करने के क्रम में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.