रुद्रपुर, मई 20 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बीते 19 मई की दोपहर करीब एक बजे घर से गिफ्ट लेने बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का शक जताते हुए उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। वहीं एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...