रांची, फरवरी 28 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम द्वारा गिफ्ट डीड के तहत प्राप्त भूमि पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रांची नगर निगम की टीम ने शनिवार को लालपुर व आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। कई प्रतिष्ठानों द्वारा गिफ्ट डीड की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। कार्रवाई के दौरान लालपुर स्थित दृष्टि आईएएस, होटल लैंडमार्क, द सिल्वर स्टूडियो, इंडसइंड बैंक, पुरुलिया रोड स्थित संध्या टावर और डांगराटोली स्थित होटल प्रताप रेजिडेंसी के भवनों से गिफ्ट डीड की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा गिफ्ट डीड की भूमि पर अवैध रूप से होर्डिंग/विज्ञापन बोर्ड लगाए गए थे। अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण किया गया था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते ...