गुमला, मार्च 9 -- गुमला, संवाददाता । गुमला प्रखंड के गिन्डरा गांव में दस मार्च से आयोजित होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ को सफल बनाने के लिए कल्याण बाबा के नेतृत्व में गिन्डरा,केसीपरा,महुआटोली समेत आस-पास के गांवों के लोग जुटे हुए हैं और श्रद्धा के साथ तैयारियों में लगे हैं।कल्याण बाबा ने बताया कि विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना को लेकर 10 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जोलो कोयल तट से प्रारंभ होकर यज्ञ मंडप में पहुंच कर कलश स्थापना के साथ संपन्न होगी। इसके अगले दिन बुधवार को अग्नि प्रज्वलन,वेदी पूजन और आहुति के साथ अनुष्ठान शुरू होगा। यज्ञ कर्ता नीतीश पाल के मुताबिक यज्ञ के साथ ही 216 घंटे तक चलने वाला अखंड हरिकीर्तन भी आरंभ होगा। जिसमें श्रद्धालु लगातार हरे राम, हरे कृष्ण का जप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.