गुमला, मार्च 10 -- गुमला संवाददाता। गुमला प्रखंड के गिन्डरा में आयोजित नौ दिनी लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलशयात्रा में गिन्डरा, केसीपारा, मुरकुंडा, अम्बोवा सहित आस पास के गांवों से लगभग 1800 महिलाओं ने पवित्र कलश उठा कर यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा जोलो कोयल नदी तट से प्रारंभ होकर गिन्डरा स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। जहां विधिवत कलश स्थापना की गई।कलश यात्रा के दौरान हरे राम-हरे कृष्ण, लक्ष्मी माता की जय, दुर्गा माता की जय और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मुख्य यजमान राधेश्याम पाल सिंह, नीलम देवी, गोविंद पाल सिंह, रेखा देवी, जीतेश्वर सिंह, संतोष देवघरिया, पवन पाल सिंह, अनुपमा देवी, पितु गोप और ननकू बड़ाइक ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा की शुरुआत की।कोयल नदी तट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.