लखनऊ, अप्रैल 5 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गिनती ही गलत होगी तो आरक्षण कैसे सही होगा। अगर किसी काम को करने की सही मंशा होती है, तो शंका नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा सरकार में पीड़ितों की एक नई श्रेणी बन गई है, जिसका नाम है 'प्रीपेड पीड़ित'। प्रीपेड मीटर में खामियों की वजह से बिजली कट जाने पर अंधेरे और गर्मी का संकट झेलने को लोग मजबूर हैं।अखिलेश ने कहा कि दरअसल महिला आरक्षण बिल का तो आधार ही निराधार है। आरक्षण का आधार अगर कुल सीटों का 1/3 (एक तिहाई) है, तो इसका मतलब हुआ कि ये गणित का विषय है। जब महिलाओं की जनसंख्या के लिए 2011 के पुराने आंकड़ों को आधार बनाएंगे, तो महिला आरक्षण की आधारभूमि ही गलत होगी, जब भूमि में ही दोष होगा तो सच्ची फसल कैसे उगेगी। इसीलिए हमारी सबसे बड़ी आपत्ति यही है कि पह...