हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने मिशन मुस्कान अभियान के 21वें दिन विकास खंड कोटाबाग के गिनती और अवलाकोट गांव में बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों की चमकती आंखें और उनकी खुशी ही इस अभियान की असली ताकत है। हमारा संकल्प है कि हर बच्चे के हाथ में स्कूल बैग हो। इस मौके पर प्रधान मदन बजवाल, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरपाल जखवाल, जोगा मेहरा, विनोद बधानी, महेन्द्र रस्तोंगी, विनोद मेहरा, डूंगर मेहरा, जगदीश गोस्वामी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.