रामनगर, नवम्बर 26 -- कोटाबाग। काश्तकार विकास समिति की ओर से नाबार्ड के सहयोग से गिनती गांव में कृषि इनपुट आउटलेट का शुभारंभ किया गया। यह आउटलेट किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरक, कीटनाशक और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन नाबार्ड के जिला प्रबंधक मुकेश बेलवाल, लीड बैंक अधिकारी अमित बाजपेई, इफ्को के एरिया मैनेजर दीपक कुमार और इफ्को एमसी के मार्केटिंग क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तराखंड पुनीत ने संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर काश्तकार विकास समिति की अध्यक्ष माया नेगी, सुदर्शन नेगी, मदन चंद्र बधानी, सीईओ धीरेंद्र मसीवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.