बदायूं, जनवरी 2 -- मूसाझाग, संवाददाता। रात के समय चोरों ने घर की दीवार पर नकब लगा दी। कमरे में अलमारी व बक्से को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, 70 हजार की नकदी, बर्तन व कपड़े चोरी कर लिए। घटना की जानकारी परिवार को तब हुई जब सोकर जागे। मूसाझाग क्षेत्र के गिधौल गांव में एक घर में चोरी की वारदात हुई। बीती रात परिवार खाना खाने के बाद बरामदे में सो गया था। चोर घर की दीवार में नकब लगाकर दाखिल हुये और अलमारी व बक्से को तोड़कर तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर, 70 हजार नगद, पीतल के बर्तन और कपड़े लगे। चोरी की वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एक साल पहले भी चोरी का हुआ प्रयाय पीड़ित ने बताया कि चोरी का यह मामला नया नहीं है। एक साल पहले भी चोरों ने इसी घर की दीवार काटकर चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन आहट होने पर भाग गए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.