पीलीभीत, मार्च 24 -- मझोला/पीलीभीत। मझोला दियूनी बैराज मार्ग पर मझोला में खोदाई कर काम की शुरूआत दियूनी बैराज की तरफ से कराए जाने पर दुकानदारों ने नाराजगी जताई है। धूल और उड़ रही गंदगी से होने वाली परेशानियों की बात को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार तक पहुंचाने की बात उठाई है। सोमवार को धीरेंद्र गुप्ता समेत दुकानदारों के एक प्रतिनिमंडल ने राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी समस्या को बताया। दुकानदारों ने कहा कि जब दियूनी बैराज की तरफ से सड़क बनाई जानी थीं। तो यहां नगर में खोद कर डालने का कोई औचित्य नहीं है। अब यहां खोदाई करा दी गई है। धूल और गंदगी से स्वास्थ्य संबंधी परेशनियां हैं। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली सवाल उठाए गए हैं। समस्या को अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी को बताया गया है। अब मझोला से गिधौ...