चतरा, जुलाई 1 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गांगपुर मचैनियां मोड़ के समीप बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हजारीबाग के ओकनी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है, जिसके कारण वह अपनी बहन के घर इचाक गांव में रहकर जीवनयापन करता है। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार बुधवार को किसी निजी कार्य से गांगपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मचैनियां मोड़ के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दि...