जमुई, फरवरी 11 -- गिद्धौर । निज संवाददाता सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में गिद्धौर के ऐतिहासिक पंचमंदिर परिसर के समीप 2 से 10 फरवरी तक आयोजित नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की सुगंध और भक्ति संगीत से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। महायज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य विद्वान पंडित विजय पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके साथ पंडित शुभम् पांडेय, पंडित मिथलेश पांडेय, पंडित संतोष पांडेय तथा सनातन संस्कृति सेवा समिति के पुरोहित उत्तम कुमार झा उर्फ राजा बाबू ने संपूर्ण अनुष्ठान को शास्त्रोक्त वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया। नौ दिनों तक चले इस यज्ञ में प्रतिदिन आहुतियां दी गईं और लोककल्याण, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। महायज्ञ के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.