चतरा, अप्रैल 3 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिण्डारकोण गांव से बुधवार की देर रात घर के बाहर मचान के पास बंधा दो मवेशी (बैल) की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। चोरी गई मवेशी गांव के सुरेश यादव का बताया जा रहा है। इस बाबत सुरेश यादव ने थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मवेशी चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई है। भुक्तभोगी ने बताया के मचान के पास चार मवेशी बंधा हुआ था जिसमें एक गाय और एक बछड़े को छोड़ दिया और दो बैल को अज्ञात चोर ले गए। जिससे पशुपालक को लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इन दिनों थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से मवेशी चोरी की घटना बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.