गिद्धौर में दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
चतरा, जून 20 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना कांड संख्या 28/26 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त समसाद अंसारी (पिता- स्वर्गीय नूर मोहम्मद), निवासी रतनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह बलात्कार मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.