गिद्धौर में ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा घायल
जमुई, मई 22 -- गिद्धौर । निज संवाददाता थाना क्षेत्र के निचली सेवा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से 15 वर्षीय छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान सोनम कुमारी पिता सूरज कुमार रजक के रूप में हुई है। घटना के बाद छात्रा की मां गूंजा देवी ने गिद्धौर थाना में आवदेन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सोनम कुमारी ऊपरी सेवा हाईस्कूल से पढ़ाई कर सुबह करीब 10 बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। परिजनों के अनुसार हादसे के समय ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था। छात्रा सड़क किनारे हट गई थी लेकिन सामने से दूसरी गाड़ी आने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर छात्रा से टकरा गया। मामले को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.