जमुई, फरवरी 23 -- गिद्धौर, निज संवाददाता जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना के निकट मुख्य राजमार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक गीतांजलि द्वारा थाना के निकट मुख्य राजमार्ग पर दोपहिया, चार पहिया वाहनों को आते जाते रोककर उनके डिक्की, टूल बॉक्स एवं वाहन के कागजातों आदि की सघनता से जांच की गयी। वहीं जांच क्रम में कई दो पहिया एवं चार पहिये वाहन चालकों को रोक कर यातायात नियमों की अनदेखी पर 18 हजार रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। साथ ही साथ सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चलाते समय यातायात के नियमों के पालन करने का वाहन चालकों को निर्देश दिया गया। वाहन जांच के दौरान दोपहिया चार पहिया वाहनों के कागजातों एवं टूल बॉक्स की सघनता से जांच की गयी। इस अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.