गिद्धौर के सेवा रजनबांध में टोटो की चपेट में आकर ढाई साल के रजनीश की मौत, गांव में मातम
जमुई, जून 20 -- गिद्धौर निज संवाददाता। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत अंतर्गत रजनबांध गांव में तेज रफ्तार टोटो वाहन की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम रजनीश कुमार की ईलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्त्रवार देर शाम की है। जिसके बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक रजनीश, रहीश कुमार तांती का पुत्र था। परिजनों के अ नुसार रजनीश घर के पास खेल रहा था, तभी रजनबांध सेवा बाईपास सड़क पर तेज गति से आ रहे टोटो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम वाहन के नीचे दब गया। हादसे के बाद चालक टोटो छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल रजनीश को परिजन दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर ले गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल जमुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.