जमुई, मई 22 -- गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएसके टीम ने शुक्त्रवार को प्राथमिक विद्यालय मौरा गैरमजरूआ में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमानंद कुमार ने 75 छात्र-छात्राओं की आंख, कान, नाक, गला, शारीरिक दुर्बलता और मौसमी बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श व दवा दी। डॉ. परमानंद ने कहा कि ऐसे शिविरों से बच्चों में बीमारियों की समय रहते पहचान और ईलाज संभव होता है। टीम ने बच्चों और शिक्षकों को साफ-सफाई, संतुलित आहार व नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में फर्मासिस्ट श्रवण कुमार, एनएम अनिता कुमारी, प्रधानाध्यापक संजय कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...