जमुई, जून 7 -- गिद्धौर के बानाडीह में ट्रैक्टर ट्रॉली एवं साईकिल की हुई टक्कर ★इस घटना में ग्रामीण चिकित्सक गंभीर रूप से हुए घायल ★घटना के बाद वाहन चालक हुआ फरार ★पुलिस मामले की कर रही तहकीकात फोटो कैप्शन : सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण गिद्धौर निज संवाददाता।

घटनास्थल का विवरण गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव के गर्भू स्थान के पास बिजली का पोल ढो रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े साईकिल सवार ग्रामीण चिकित्सक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बानाडीह निवासी उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमेश यादव सड़क पर जा गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक गर्भू स्थान के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों...