जमुई, जून 15 -- गिद्धौर । निज संवाददाता जिला प्रशासन के निर्देश पर गिद्धौर प्रखंड के गंगरा और मौरा पंचायत में मंगलवार को जन सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आम लोगों की शिकायतें सुनकर मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। शिविर में पंचायती राज, राजस्व, विद्युत, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, ग्रामीण विकास, थाना, शिक्षा, मनरेगा, खाद्य, कृषि, जीविका, पीएचईडी, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग समेत कुल 16 विभागों के काउंटर लगाए जाएंगे।बीडीओ ने दी जानकारी :बीडीओ ई. सुनील कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कल से आरंभ 16, 17 और 18 तारीख को प्रखंड स्तर पर भी सहयोग शिविर प्राथमिक विद्याल...