जमुई, मार्च 16 -- गिद्धौर, निज संवाददाता गिद्धौर के महाराजा चंद्रचूड़ खेल मैदान में एक दिवसीय बालिक फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन जेएम फिनांस एकेडमी के रवि कुमार एवं प्रशिक्षक नीतीश कुमार के देख रेख में आयोजित करवाई गई।टूर्नामेंट का मुकाबला सेवा एफसी बनाम गिद्धौर एलेवन स्टार की बालिका वर्ग की टीम के बीच खेला गया। 40 मिनट के इस मुकाबले में गिद्धौर एलेवन की टीम ने सेवा एफसी को 6/2 से हराकर कर आयोजित टूर्नामेंट के कप पर अपना कब्जा जमा लिया। विनर गिद्धौर एलेवन की टीम को समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह द्वारा विजेता ट्राफी एवं मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। व रनरअप टीम सेवा एफसी को किसान नेता कुणाल सिंह एवं निदेशक राजेश कुमार द्वारा उपविजेता ट्राफी देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।कार्यक्त्रम में शिरकत कर रहे अतिथियों ने बालिका एवं बालक वर्ग के खिलाड़ियों का...