लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- खीरी के भीरा रेंज के सेमरिया गांव में एक दिन पहले 25 गिद्धों की मौत से वन विभाग, वन्य जीव प्रेमियों व पशुपालन विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में मिले गिद्धों का इलाज शुरू किया गया। वहीं डीएफओ कीर्ति चौधरी की मौजूदगी में मृत गिद्धों का पोस्टमार्टम कराया गया। गिद्धों की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) को सौंपा गया है। बताया जाता है कि विसरा के साथ दो गिद्धों का शव भी आईवीआरआई भेजा गया है। पड़रिया बीट के एक खेत में गिद्धों के बीमार होने और मरने की सूचना मिली। बताया गया कि गिद्धों ने खेत में पड़े मृत कुत्तों के शवों को खाया था, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी...