गिद्दी सी परियोजना में जूट बैग का वितरण किया
रामगढ़, जून 26 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जूट बैग का वितरण किया गया। गिद्दी सी परियोजना के पीओ मो शकील अख्तर ने कर्मियों के बीच जूट बैग प्रदान कर जूट बैग वितरण की शुरूआत किया। इसके बाद पीओ मो शकील अख्तर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जूट बैग का वितरण कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर गिद्दी सी के अतिरिक्त परियोजना के कार्मिक प्रबंधक संतोष चंद्रवेश, यूनियन प्रतिनिधि जन्मजय सिंह, मधुसूदन सिंह सहित परियोजना के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.