गिद्दी सी कॉलेज में शोक सभा का आयोजन
रामगढ़, मई 12 -- गिद्दी, निज प्रतितनिधि। किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर भूदाता दिनेश्वर महतो के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी और सचिव बैजनाथ मिस्त्री ने कहा कि कॉलेज के विकास में दिनेश्वर महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनके निधन से कॉलेज की क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने में अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, बैजनाथ मिस्त्री, प्राचार्य डॉ डालेश चौधरी, व्याख्याता शारदा चौधरी, अरूण रजक, जया भारती, प्रमेश्वर गंझू, संगीता कुमारी, चंदन झा, सानू दास, ममता कुमारी, अश्विनी कुमार पासवान, राजू महतो, युगल महतो, पिंकी कुमारी, पुष्पा कुमारी, उमेश महतो, संतोष गंझू, सबिता कुमारी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.