गिद्दी सी कॉलेज कर्मियों ने शिक्षा सचिव का पुतला दहन किया
रामगढ़, अप्रैल 4 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। किसान मजदूर इंटर महाविद्यालय गिद्दी सी में शनिवार को राज्य के शिक्षा सचिव का पुतला दहन किया गया। झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 223 वित्त रहित संस्थाओं का अनुदान अस्वीकृत किए जाने के विरोध में पुतला दहन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ डलेश कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा सचिव के शिक्षा विरोधी रवैए की वजह से उक्त संस्थाओं का अनुदान अस्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा मोर्चा 10 अप्रैल को इसके विरोध में राजभवन के समक्ष महाधरना देगी। पुतला दहन करने में प्राचार्य डॉ डलेश चौधरी, व्याख्याता शारदा चौधरी, अरूण कुमार, जया भारती, प्रमेश्वर गंझू, संगीता कुमारी, चंदन झा, सानू दास, ममता कुमारी, अश्विनी पासवान, युगल महतो, पिंकी कुमारी, पुष्पा कुमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.