रामगढ़, अप्रैल 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी हनुमान चौक मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम में मंदिर के पुजारी विवेकानंद मिश्रा ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद सुंदरकांड पाठ किया। फिर प्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रामनवममी जुलूस में राम दरबार के झांकी में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान बने कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें श्रीराम बने आकाश कुमार, सीता बनी विद्या कुमारी, लक्ष्मण बने शुभम कुमार, हनुमान बने अभिषेक कुमार और रामनवमी जुलूस में लाठी कला का प्रदर्शन करने वाली मुस्कान कुमारी को पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपप्रमुख सुमन देवी, पूर्व मुखिया प्रेमलता सिन्हा, समाजसेवी संत कुमार सिन्हा, मजदूर नेता शशिभुषण सिंह, बसंत राम, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.