रामगढ़, अप्रैल 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी क पंचायत में मंगलवार को सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के सहयोग से सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया। अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजीत कुमार ने और पंचायत की मुखिया कविता सिंह ने विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर उपस्थित सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य ने अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस सामुदायिक भवन के बनने से पंचायत के लोगों को शादी व्याह आदि सार्वजनिक कार्य में काफी सहुलियत होगी। इस अवसर पर सिविल इंजीनियर मो यासिर, अंशु अग्रवाल, प्रदीप सिंह, विमला मिश्रा, सुनील कुमार, केपी मेहता, रंधीर सिंह, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...