रामगढ़, फरवरी 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए श्रमिक उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा की शुरूआत भागवत पुराण की पूजन और आरति के साथ हुई। कथावाचक श्रीधाम वृन्दावन से पधारे परम पूज्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ल ने श्रीमद् भागवत कथा सुनने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। कहा श्रीमद् भागवत कथा सुनने का अपना महत्व है। महाराज ने कथा के प्रथम दिवस ज्ञान, वैराग्य और भक्ति से ओत-प्रोत होकर श्रीमद्भागवत जी की अलौकिक महिमा का वर्णन किया। उनके मधुर प्रवचनों से पंडाल में उपस्थित सभी भक्त प्रेम, श्रद्धा और भक्ति-भाव में डूब गए। कहा भागवत कथा के श्रवण भर से ही मनुष्य जन्म-जन्म के दुखों का नास हो जाता है। कहा कि कलियुग का प्रारंभ राजा परीक्षित के राज्य काल में हुआ। कलियुग में पापों का फल साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.