रामगढ़, फरवरी 25 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर गांव में श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर मारगगढ़ा नदी तट पहुंची। जहां से कलश में जल भर कर महिलाएं वापस यज्ञ स्थल आईं। जहां आचार्य हेमंत पांडेय और सहयोगी अचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापाना कराई। इस कलश यात्रा में 1011 महिलाएं सहित अनेकों पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु ने जय श्री राम के जयघोष से पूरा इलाका गूंजायमान होता रहा। साथ ही इसके गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश स्थापना कार्य में आचार्य हेमंत पांडेय को सचिदानंद, रविंदर पांडेय, बलराम उपाध्याय, अमित पांडेय, राज कुमार शास्त्री, सुजीत श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.