रामगढ़, मार्च 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी, होसिर और बलसगरा आदि गांवों में सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में बाल कलाकार की झांकी निकाली गई। गिद्दी ए में बतौर मुख्य अतिथि गिद्दी ए पीओ आरके सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दल और यूनियन के नेताओें ने तलवारबाजी करके शोभायात्रा की शुरूआत किया। रामनवमी पर निकाली गई यह गिद्दी ए में हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होकर गिद्दी मेनगेट शिव मंदिर, गिद्दी थाना शिव मंदिर, काली मंदिर, बड़ा शिव मंदिर होते हुए गिद्दी दुर्गा मंडप पहुंची। जहां भव्य गंगा आरती किया गया। इसके बाद शोभायात्रा गिद्दी अस्पताल चौक पहुंचा। जहां संक...