रामगढ़, मार्च 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र की ओर से सोमवार को गिद्दी क पंचायत सचिवालय में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजीत कुमार, उपप्रमुख सुमन देवी, मुखिया कविता सिंह आदि ने दीप जलाकर और फीता काटकर कैंप की शुरूआत किया। इसके बाद अरगड्डा जीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कैंप के आयोजन के उदेश्य के बारे में बताया। कैंप में गांधीनगर की डॉ जुही मिश्रा और नईसराए अस्पताल के डॉ तबरेज अंजुम और डॉ पार्थो सारथी ने 181 लोगों की स्वास्थ्य जांच किया। इसके बाद सभी को दवा भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर एएमओ डॉ जेडआई खान, एसओपी राजीव कुमार, पीओ आरके सिंह, भास्कर शरन, रजत जायसवाल, यूनियन नेता अरुण सिंह, जन्मेजय सिंह, डॉ अंशु कुमार, डॉ उत्तम कुमार, डॉ सागर कुमार, सतीश चौधरी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.