रामगढ़, जनवरी 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी डीएवी मोड़ शनिवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और पिछड़ों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके बताए गए रास्तों पर चलकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर राजनाथ यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, गुड्डू यादव, गौतम बनर्जी, उत्तम वर्मा, राजेश सिंह, संजीत पटेल, पवन कुमार, विनोद किस्कू, विनोद प्रसाद, अजय कुमार, मोहन केशरी, महादेव महली, सुनील दुबे, मुरली ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, महेश ठाकुर, मानिकचंद शर्मा, ...