रामगढ़, मार्च 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में रविवार को प्रकृति का पर्व सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम में पाहन दिलू मुंडा, विश्वनाथ मुंडा, मालिक दुबराज गंझू और गोड़ाइत दीपक महली ने सरना स्थल में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर ग्रामीणों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित गिद्दी ग पंचायत के मुखिया हीरालाल गंझू ने कहा सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर है, जो प्रकृति, सामूहिकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। यह हमें पर्यावरण के संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों के सम्मान की सीख देता है। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों ने नाच गाकर खुशी का इजहार किया। पूजा में पूर्व मुखिया पार्वती देवी, पंसस बसंती देवी, उपमुखिया शकुंतला दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.