रामगढ़, मार्च 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी में मंगलवार को देर शाम में लगभग 7 बजे से बारिश हुई। लगभग 15 मिनट सड़क पर बहने भर बारिश हुई। जिससे तापमान कम हुआ है और कॉलोनी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालाकि दिन को सुबह से दोपहर तक भीषण उमस भरी गर्मी थी। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। पर दोपहर बाद शाम से आकाश में बादल घिरने लगा था और देर शाम रात सात बजे से बारिश शुरू हो गई। जिसे लोगों को गर्मी से राहत जरुर मिली, पर शाम में रोज की तरह बाजार निकले लोग कुछ देर के लिए फंस गए। जो बारिश बंद होने पर अपने अपने घर लौटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.