रामगढ़, अप्रैल 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में बुधवार और गुरुवार को दो दिन हुए बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को सुबह और शाम जहां तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं गुरुवार को दोपहर के बाद दो बजे से आसमान में काले बादल के साथ तेज आंधी और मेघ गर्जना के साथ साढ़े 3 बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई, पर शाम सवा 4 बजे तक धीरे धीरे बारिश होती ही रही। इस दौरान बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। तेज हवा और बारिश से कॉलोनी के लोगों को गर्मी से राहत मिली और ठंड का एहसास होने लगा है। यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण गर्मी से राहत, 5 मई तक बारिश का दौर; 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं पर तेज हवा और बारिश के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। लोग बारिश के कारण जहां तहां घंटो फंस गए। कुछ लोगों को भिंग कर घर वापस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.