रामगढ़, मार्च 31 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी में मंगलवार को दोपहर बाद सवा 3 बजे तेज हवा और गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। सवा 3 बजे से 3.35 तक तेज झमाझम बारिश हुई। इसके बाद लोगों उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इसके पहले मंगलवार को सुबह से दोपहर तक 2 बजे तक उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट लिया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालाकि इसके बाद फिर पौने 5 बजे मौसम साफ हो गया। इस दौरान कॉलोनी में बिजली भी कटी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.