रामगढ़, अप्रैल 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी बस्ती मंडा टांड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को मंडा पूजा समिति और ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गिद्दी ग पंचायत के मुखिया हीरालाल गंझू और संचालन विकास कुमार गंझू ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंडा पर्व धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने 24 मई को मंडा मनानेका निर्णय लिया। साथ ही इस अवसर पर मेला लगाने और नागपुरी आरकेष्ट्रा के आयोजन करने की निर्णय लिया गया। बैठक में मुखिया हीरालाल गंझू के अलावे दिनेश्वर गंझू, प्रेमचंद गंझू, सुनील गंझू, लक्ष्मी नारायण गंझू, आशीष करमाली, कलिंद्र महली, कुलदीप गंझू, चंदन महली, गणेश गंझू, मंटू मांझी, विनोद मुंडा, दिलचंद गंझू, मनोज गंझू, पवन भोगता, मिथुन गंझू, गोविंद, प्रदुम्न ठाकुर आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.