रामगढ़, जून 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने 7 साल से फरार अभियुक्त पांडे मांझी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को हजारीबाग जेल भेज दिया है। गिद्दी थाना पुलिस ने बताया बुंडू निवासी पांडे मांझी पिता गोंडा मांझी को गिद्दी थाना कांड संख्या 28/18,जीआर-2017-16 टीआर-173/18 के तहत गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा है। पुलिस ने बताया पांडे मांझी वर्ष 2018 से फरार था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर शुक्रवार को हजारीबाग जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...