गिद्दी पुलिस ने रबोध में हड़िया-दारू बेचने वालों खदेड़ा
रामगढ़, मई 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी पुलिस ने गुरुवार को शाम मे रबोध जोगा चौक में हड़िया-दारू बेचने वाले लोगों को खदेड़ा है। इस दौरान हड़िया-दारू के समानों को फेंक दिया गया। साथ ही पुलिस ने लोगों को हंड़िया दारू बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली थी कि जोगा चौक में खुलेआम हड़िया-दारु की बिक्री होती है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस अभियान में गिद्दी थाना के रमेशचंद्र हजाम, सुनील महतो के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.