रामगढ़, मई 25 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने गिद्दी ए हुनुमान चौक निवासी रवि कुमार चंद्रवंशी पिता मोहन चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर सोमवार को हजारीबाग जेल भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया रवि कुमार चंद्रवंशी गिद्दी थाना कांड संख्या 04/15 का नामजद अभियुक्त है। गिद्दी पुलिस ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने थाना के ऑफिसर और पुलिस बल के साथ गिद्दी ए हनुमान चौक स्थित रवि कुमार चंद्रवंशी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...