रामगढ़, सितम्बर 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को पटना जिला के ग्राम महुवाबाग़ नियर जगदेव पथ थाना रूपसपुर से बरामद किया है। गिद्दी थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन ने बताया एक नाबालिग लड़की के गुम होने का थाना में आवेदन प्राप्त हुआ था। इसके बाद गिद्दी थाना में कांड संख्या 30/26 के तहत मामला दर्ज कर 12 घंटे के अंदर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराकर उसे उसके परिवार को सौंप दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...