रामगढ़, सितम्बर 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी दामोदर नए पुल का शिलान्यास 30 सितंबर को किया जाएगा। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, मांडू विधायक निर्मल महतो और बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी संयुक्त रूप इस पुल का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारी भी मौजुद होंगे। गिद्दी दामोदर का नए पुल के निर्माण और पुराने पुल के मरम्मत के लिए सीसीसी ने पैसा झारखण्ड सरकार के स्टेट होईवे अथॉरिटी झारखंड को दिया। जिसका कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन को टेंडर और वर्क आर्डर मिला है। इधर नए पुल निर्माण के लिए शिलान्यास को लेकर गिद्दी भुरकुंडा क्षेत्र के लोगों में खुशी है। वहीं भाजपा और आजसू कार्यकर्ता गिद्दी दामोदर नए पुल शिलान्यास की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: छावनी परिषदः शहर में लगभग ढाई करोड़ की य...