रामगढ़, मार्च 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह और एसआई रमेश हजाम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आजसू के केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने इन्हें सम्मानित किया है। इस अवसर पर गुड्डू यादव ने कहा कि प्रशासन की मुस्तैदी के कारण थाना क्षेत्र में रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजेश सिंह, अजय कुमार, बाबला, परमेंदर सिंह सहित आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...