रामगढ़, जून 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिध। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में मंगलवार को डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति नई दिल्ली के आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विज्ञान विषय में आभा कुमारी और तनु कुमारी, इंग्लिश विषय में शौर्य प्रताप सिंह, गणित विष्रय में दक्ष कुमार, आईसीटी विषय में जिया अंबर को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने बताया विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, गणित एवं अंग्रेजी विषयों की परीक्षा में उत्क़ष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा के समन्वयक रंजीत कुमार सुमन और सुमित...