रामगढ़, मार्च 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए गुरूद्वारा से गुरुवार को गुरुद्वारा साहब की शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में शामिल गिद्दी गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के लोगों ने बताया गिद्दी गुरूद्वारा से निकाली गई यह शोभा यात्रा गिद्दी के विभिन्न रास्तों से होते हुए भुरकुंडा गुरूद्वारा साहब तक जाएगा। शोभा यात्रा में गुरूग्रंथ साहब को पालकी के साथ शबद कीर्तन हो रही थी। इसके आगे दर्जनो श्रद्धालु महिला पुरुष, युवक और युवतियां रास्ते में पानी छिड़क कर झाड़ू लगा रहे थे। वहीं युवकों की एक टोली करतब दिखा रहे थे। शोभा यात्रा में गिद्दी गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के लोगों के साथ साथ गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी और आस पास के अनेकों गणमान्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...