रामगढ़, फरवरी 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान महेंद्र सिंह कक्कू ने की। बैठक में 19 मार्च को गुरुद्वारा साहिब भुरकुंडा के नव निर्माण दिवस पर गिद्दी से शोभा यात्रा निकालने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने गिद्दी गुरूद्वारा साहिब शोभा यात्रा की शुरूआत करने का निर्णय लिया। शोभा यात्रा में गुरूग्रंथ साहब को पालकी के साथ शबद कीर्तन करते हुए भुरकुंडा गुरूद्वारा साहब तक ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महेंद्र सिंह, गुरुदीप सिंह, कुलविंद्र सिंह, बलजीत सिंह, बलबिंद्र कौर सुखविंद्र कौर, रीता कौर, सिरमनजीत कौर, पूजा कौर, कैलाश कौर आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.