गिद्दी गुरूद्वारा गरू सिंह सभा कमेटी का गठन किया
रामगढ़, जून 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा की बैठक रविवार को हुई। जिसमें गरूद्वारा साहिब प्रबंधक की और गुरूद्वारा में चलने वाला स्कूल की अलग अलग कमेटी के गठन करने पर चर्चा किया गया। इसके बाद बैठक में गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बीबी बलविंद्र कौर प्रधान, संतोष सिंह सोनू मीत प्रधान, गुरमित सिंह सचिव, बलजीत सिंह बिट्टू, आकाश सिंह सहसचिव, लक्की सिंह खजांची, अर्सदीप सिंह मीत खजांची चुने गए। जबकि पुरूषोत्तम सिंह, कुलबिंद्र सिंह और रंजीत सिंह निगरानी पदाधिकारी चुने गए हैं। चुने गए कमेटी का कार्यकाल 3 साल का होगा। बैठक में हरजेंद्र सिंह, कुलदीप कौर, सैंकी, गगनदीप कौर, मंजीत कौर, लभली कौर, डिंपल कौर, मिठ्ठू सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.